शनिवार, 4 मई 2024

मतदानपर्व, किसका बटन दबाऊं|


 

चुनाव पर्व है आने बाला,मन में आशाएं जागी हैं

किसे बैठाऊं सिंहासन पर ,राजा चुनने की बारी है 

किसका बटन दबाऊं जिससे,दीन दरिद्रता मिट जाय ||

किसका बटन दबाऊं जिससे, भ्रष्टचार भी मिट जाय ||

किसका बटन दबाऊं जिससे, शिक्षा का हक सबको मिल जाए||

किसका बटन दबाऊं जिससे, ऊंच नीच का भाव मिट जाय||

किसका बटन दबाऊं जिससे, मूलभूत सुविधाएं मिल जाएं||

किसका बटन दबाऊं जिससे, उद्योग क्षेत्र में स्थापित को जाएं||

किसका बटन दबाऊं जिससे, रोजगार सबको मिलजाए||

किसका बटन दबाऊं जिससे, भय का अंधकार मिट जाए||

किसका बटन दबाऊं जिससे, सत्य न्याय सबको मिल पाए||

किसका बटन दबाऊं जिससे, किसान कर्ज से ना मर पाये||

किसका बटन दबाऊं जिससे, वीर सपूतों का देश कहाये ||

किसका बटन दबाऊं जिससे, मेरा देश खुशहाल बनाए||

किसका बटन दबाऊं जिससे, स्वच्छ सुंदर देश बनाए ||

किसका बटन दबाऊं जिससे, विश्व पटल पर देश परचम लहराए||

किसका बटन दबाऊं जिससे, आभियान वोट का सफल हो जाए||

लेख_हेमंत लडिया 

मतदानपर्व, किसका बटन दबाऊं|

  चुनाव पर्व है आने बाला,मन में आशाएं जागी हैं किसे बैठाऊं सिंहासन पर ,राजा चुनने की बारी है  किसका बटन दबाऊं जिससे,दीन दरिद्रता मिट जाय || ...