चुनाव पर्व है आने बाला,मन में आशाएं जागी हैं
किसे बैठाऊं सिंहासन पर ,राजा चुनने की बारी है
किसका बटन दबाऊं जिससे,दीन दरिद्रता मिट जाय ||
किसका बटन दबाऊं जिससे, भ्रष्टचार भी मिट जाय ||
किसका बटन दबाऊं जिससे, शिक्षा का हक सबको मिल जाए||
किसका बटन दबाऊं जिससे, ऊंच नीच का भाव मिट जाय||
किसका बटन दबाऊं जिससे, मूलभूत सुविधाएं मिल जाएं||
किसका बटन दबाऊं जिससे, उद्योग क्षेत्र में स्थापित को जाएं||
किसका बटन दबाऊं जिससे, रोजगार सबको मिलजाए||
किसका बटन दबाऊं जिससे, भय का अंधकार मिट जाए||
किसका बटन दबाऊं जिससे, सत्य न्याय सबको मिल पाए||
किसका बटन दबाऊं जिससे, किसान कर्ज से ना मर पाये||
किसका बटन दबाऊं जिससे, वीर सपूतों का देश कहाये ||
किसका बटन दबाऊं जिससे, मेरा देश खुशहाल बनाए||
किसका बटन दबाऊं जिससे, स्वच्छ सुंदर देश बनाए ||
किसका बटन दबाऊं जिससे, विश्व पटल पर देश परचम लहराए||
किसका बटन दबाऊं जिससे, आभियान वोट का सफल हो जाए||
लेख_हेमंत लडिया